Sunday, April 19, 2026

बरेली न्यूज: इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय कोतवाली और दिनेश शर्मा बहेड़ी प्रभारी बने

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 4, 2026

बरेली न्यूज: इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय  कोतवाली और दिनेश शर्मा बहेड़ी प्रभारी बने

एसएसपी अनुराग आर्य ने शहर से लेकर देहात तक कई थाना प्रभारी बदले

जागरण टुडे, बरेली

कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शुक्रवार देर रात एसएसपी अनुराग आर्य ने शहर से लेकर देहात तक के थाना प्रभारी बदले है। बारादरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को बारादरी से कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी रहे दिनेश कुमार शर्मा को बहेड़ी का थाना प्रभारी बनाया गया है।

बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे को शहर कोतवाली भेजा गया है। कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को इज्ज्तनगर थाने का प्रभार दिया गया है। इज्जतनगर थाना प्रभारी बिजेन्द्र सिंह को बारादरी थाने भेजा गया है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन के निरीक्षक संजय कुमार धीर को कैंट थाने का प्रभारी बनाया गया है।

कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार को प्रभारी क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन भेजा गया है। शीशगढ़ थाना प्रभारी हरेन्द्र सिंह को साइबर सेल प्रभारी बनाया गया है। सुभाषनगर प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह को शीशगढ़ का प्रभार दिया गया है।

सुभाषनगर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर सतीश कुमार को सुभाषनगर थाने का प्रभारी बनाया गया है। किला थाना प्रभारी सुभाष कुमार का गैर जनपद तबादला होने पर उन्हे रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है। एएचटी थाना प्रभारी एसआई संतोष कुमार सिंह को किला थाना प्रभारी बनाया गया है।

एएचटी थाने में तैनात एसआई मनोज कुमार चतुर्वेदी को थाना प्रभारी एएचटी बनाया गया है। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर बीनू चौधरी को आंवला थाना प्रभारी बनाया गया है। आंवला प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह को साइबर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। 

साइबर क्राइम थाने के प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा को बहेड़ी थाने का चार्ज दिया गया है। बहेड़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार को भमोरा थाने का प्रभारी बनाया गया है। भमोरा थाना प्रभारी सनी चौधरी का गैर जनपद तबादला होने पर रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है।

विशारतगंज थाना प्रभारी एसआई राजेश बाबू मिश्रा को बिथरी चैनपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा बिथरी चैनपुर इंस्पेक्टर चन्द्रप्रकाश शुक्ला को विशारतगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.