Sunday, April 19, 2026

बरेली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की मौत, औरैया के रहने वाले थे

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 2, 2026

बरेली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की मौत, औरैया के रहने वाले थे

जागरण टुडे, बरेली

बरेली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही वीरपाल की गुरुवार सुबह अचानक मौत हो गई। वह मूरू रूप से औरैया के रहने वाले थे। बरेली में कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस में चौपला के पास स्थित मोनी बाबा मंदिर वाली गली में किराए के मकान में परिवार सहित रहते थे। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक माना जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


करीब 38 वर्षीय वीरपाल पुत्र राजकुमार औरैया जिले के थाना अच्छंदा क्षेत्र के गांव रूपपुर के मूल निवासी थे। वर्तमान में वह बरेली पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात थे। पत्नी संगीता देवी के अनुसार, बुधवार रात वीरपाल खाना खाने के बाद सो गए थे।

सुबह चार बजे पपीता खाया, पांच बजे बेसुध मिले 

गुरुवार तड़के करीब चार बजे जागने पर उन्होंने पपीता मांगा। संगीता ने उन्हें पपीता खिलाया। इसके बाद वह दोबारा सो गए। सुबह करीब पांच बजे उनका बेटा सत्यम दौड़ लगाने के लिए जाने को उठा। इसी दौरान संगीता ने वीरपाल को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं बोले।


जिला अस्पताल के डॉक्टर ने किया मृत घोषित

उन्हें देखकर घबराई संगीता की चीखने लगी, जिससे आसपास के लोग जमा हो गए। मोहल्ले के लोगों की मदद से वीरपाल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर जा पहुंचे और कोहराम मचने लगा।

मौत की वजह हार्ट अटैक मान रहे परिजन

पत्नी संगीता का कहना है कि वीरपाल की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि, पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.