Tuesday, March 31, 2026

Bareilly news : दुनका से उमराह के लिए रवाना हुआ जायरीनों का काफिला, नूरीनगर में गूंजे तकबीर के नारे

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 28, 2026

Bareilly news : दुनका से उमराह के लिए रवाना हुआ जायरीनों का काफिला, नूरीनगर में गूंजे तकबीर के नारे

ओमकार मीरगंज, मीरगंज (बरेली)

शनिवार को बरेली जनपद के शाही थाना क्षेत्र के कस्बा दुनका स्थित मोहल्ला नूरीनगर में उस समय धार्मिक माहौल बन गया, जब उमराह यात्रा पर जाने वाले जायरीनों का काफिला पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना हुआ। “नारे तकबीर, अल्लाह हू अकबर” की गूंज से पूरा मोहल्ला गुंजायमान हो उठा।

मोहल्ला नूरीनगर निवासी आबिद बेग अपनी पत्नी शबाना खानम के साथ पवित्र उमराह यात्रा के लिए मदीना शरीफ रवाना हुए। वहीं नगर पंचायत सिरौली से फरमान बेग भी इस काफिले में शामिल होकर उमराह के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर जायरीनों का स्वागत किया और उन्हें भावभीनी विदाई दी।

काफिला नूरीनगर से निकलकर दुनका और शाहजी नगर होते हुए दरगाह भूरे शाह बाबा की मजार पर पहुंचा, जहां जायरीनों ने अकीदत के साथ हाजिरी लगाई। इसके बाद काफिले का समापन नूरी मुगल मस्जिद पर हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने मगरिब की नमाज अदा की। नमाज के बाद देश की सलामती, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी गई।

अंत में हाजियों के काफिले को दुनका स्थित मुगल मस्जिद से वाहनों द्वारा विदा किया गया। इस मौके पर मुफ्ती ताज रजा, हाफिज आशिक अंसारी, कयूम बेग, कमर बेग, मुकीम बेग, पत्रकार आदिल बेग सहित बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोगों ने मौजूद रहकर जायरीनों को शुभकामनाएं दीं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.