Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर बैन की मांग, यादव समाज ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 25, 2026

  KASGANJ NEWS यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर बैन की मांग, यादव समाज ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

जागरण टुडे कासगंज

जनपद कासगंज में बुधवार को यादव समाज के लोगों ने प्रस्तावित फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के विरोध में प्रदर्शन किया। समाज के लोगों का आरोप है कि यह फिल्म यादव समाज की छवि को धूमिल करती है और समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाती है। फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग सोरों मेला ग्राउंड से पैदल मार्च करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी संजीव कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि फिल्म की कहानी और प्रस्तुतिकरण से समाज विशेष की भावनाएं आहत हो सकती हैं, इसलिए केंद्र सरकार से इस पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोरों शैलेश यादव, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विक्रम यादव, बृजेश पहलवान, सचिन ओपीएस, आकाश यादव, प्रवेंद्र राना, संजय उपाध्याय, रानू शर्मा, आकाश तिवारी, वरुण यादव, आशीष यादव, कमल यादव, अमन यादव और उमेश चंद्र फौजी सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि यदि फिल्म पर रोक नहीं लगाई गई तो आगे व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल जिले में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है, लेकिन यादव समाज के लोगों ने स्पष्ट किया है कि वे अपने समाज के सम्मान के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.