Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ:शराब के ठेके के पास टॉयलेट को लेकर खूनी विवाद, युवक पर लाठी-चाकू से हमला; जिला अस्पताल में भर्ती

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 21, 2026

KASGANJ:शराब के ठेके के पास टॉयलेट को लेकर खूनी विवाद, युवक पर लाठी-चाकू से हमला; जिला अस्पताल में भर्ती

जागरण टुडे,कासगंज / सिकंदरपुरवैश्य

कासगंज जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव बरी बगवास में शुक्रवार देर शाम शराब के ठेके के पास टॉयलेट करने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट के दौरान एक युवक पर लाठी और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी सनी सिंह (25) पुत्र बलबीर सिंह शुक्रवार देर शाम बाजार गए थे। इसी दौरान शराब के ठेके के समीप टॉयलेट करने को लेकर कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि चंद्रपाल ने सनी पर लाठी से हमला किया। इसके बाद चंद्रपाल के पुत्र निर्दोष ने चाकू से वार कर दिया। घटना में शिवम नामक युवक के भी शामिल होने का आरोप लगाया गया है। हमले में सनी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। 

पुलिस ने बताया कि मामले मे अभी कोई तहरीर । नही मिली है।तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.