Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News: रोटरी क्लब बरेली साउथ के रोहित अध्यक्ष व शिशिर सचिव बने

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 19, 2026

Bareilly News:  रोटरी क्लब बरेली साउथ के रोहित अध्यक्ष व शिशिर सचिव बने

जागरण टुडे, बरेली

रोटरी क्लब बरेली साउथ की 2026-27 की नई कार्यकारिणी टीम का गठन किया गया। जिसकी औपचारिक घोषणा रोटरी साउथ के चार्टर प्रेसिडेंट डॉक्टर आईएस तोमर ने की। नई टीम में अनुभवी और ऊर्जावान युवा सदस्यों को शामिल किया गया, जो क्लब के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। क्लब की कमान रोहित जिंदल को अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है।


उनके साथ शिशिर पांडे सचिव और वीरेश मित्तल कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे। संजय गर्ग और आईएमएस मेहता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। क्लब ट्रेनर घनश्याम खंडेलवाल, ऑडिटर रवि प्रकाश अग्रवाल, आरआई ऑफिसर डॉ. रवि मेहरा होंगे। निवर्तमान अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल होंगे।

क्लब के संचालन के लिए 8 निदेशकों की नियुक्ति की गई है, जिनमें डीसी खंडेलवाल, दिनेश गोयल, अंकुर बंसल, राकेश धीरवानी, डॉ. मनोज अग्रवाल, विनय कृष्ण अग्रवाल, प्रदीप मधवार और अंकित गोयल शामिल हैं। मीडिया प्रभारी संदीप मेहरा और विमल मेहरोत्रा को बनाया गया है। 

अमित मल्होत्रा चीफ एडिटर और संचित अग्रवाल एडिटर बनाए गए हैं। बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के लिए वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, विधायक संजीव अग्रवाल और अनिल मनोहर के नामों की घोषणा की। नवनियुक्त अध्यक्ष रोहित जिंदल ने बताया कि आगामी वर्ष में क्लब सेवा के संकल्प के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में विशेष प्रोजेक्ट्स पर कार्य करेगा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.