भारत सरकार द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा माह फरवरी के अंतर्गत आज बरेली जनपद के मीरगंज में संचालित Rajendra Prasad Degree College में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से विशेष जागरूकता एवं जांच अभियान चलाया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया।
महाविद्यालय परिसर में प्रवेश के दौरान रोड सेफ्टी क्लब की टीम ने बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के आने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों की जांच की। इस दौरान संबंधित लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया और हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के महत्व को समझाया गया।
कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. मोहम्मद आतिफ खान (सड़क सुरक्षा) द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जांच अभियान के माध्यम से आमजन को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षित ड्राइविंग, यातायात संकेतों के पालन तथा आपात स्थिति में घायलों की सहायता के लिए आगे आने हेतु जागरूक किया गया।
इस अवसर पर प्रोफेसर विजय बहादुर बिष्ट, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, डॉ. शिव प्रताप सिंह (प्रभारी, रोवर एवं रेंजर्स), बी.के. पदान, डॉ. सचिन गिरी, वीरेंद्र शर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित यातायात संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा। महाविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।