Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS:मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कांग्रेस ने अमांपुर से सहावर तहसील तक पद यात्रा निकाली,एसडीएम को राज्यपाल के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंप बदलावों की वापसी की मांग

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 13, 2026

KASGANJ NEWS:मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कांग्रेस ने अमांपुर से सहावर तहसील तक पद यात्रा निकाली,एसडीएम को राज्यपाल के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंप बदलावों की वापसी की मांग

जागरण टुडे, कासगंज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार मनरेगा के स्थान पर कथित नए अध्यादेश लागू किए जाने के विरोध में अमांपुर विधानसभा क्षेत्र में “मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान” के तहत पदयात्रा निकाली गई। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में अमांपुर ब्लॉक से शुरू हुई यह पदयात्रा सहावर तहसील तक निकाली गई।

पदयात्रा पर्यवेक्षक मैनपुरी निवासी अजय दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार सौ दिन की रोजगार गारंटी योजना को समाप्त कर नए अध्यादेश के माध्यम से सवा सौ दिन रोजगार देने की “थोथी घोषणा” कर रही है, जिससे मजदूरों की रोजगार सुरक्षा प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजदूर हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।


जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने मनरेगा में किए गए बदलावों की तत्काल वापसी की मांग उठाते हुए कहा कि काम के संवैधानिक अधिकार की पूर्ण बहाली होनी चाहिए तथा मजदूरों का न्यूनतम वेतन बढ़ाकर कम से कम ₹400 प्रतिदिन किया जाए।

मनरेगा जिला कोऑर्डिनेटर मुनेन्द्र पाल सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जुमलों के सहारे सत्ता में आई सरकार की सच्चाई अब जनता के सामने है।


पदयात्रा का शुभारंभ अजय दुबे ने झंडी दिखाकर किया। यात्रा अमांपुर से निकलकर हाथी नगला, थराचितरा, बीनपुर कला, फरौली चौराहा सहित विभिन्न गांवों से होती हुई सहावर तहसील पहुंची, जहां रास्ते भर मनरेगा मजदूरों को जागरूक किया गया।

सहावर तहसील पहुंचकर पदयात्रा का समापन हुआ, जहां एसडीएम हर्षिता देवड़ा को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। शहर अध्यक्ष राजेन्द्र कश्यप ने सभी पदयात्रियों का आभार व्यक्त किया।


इस दौरान झम्मन सिंह लोधी, अलीहसन सोहराव सहित कई नेताओं ने सभा को संबोधित किया। पदयात्रा में अमरदीन अंसारी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव, सुबोध वशिष्ठ, हरिशंकर पचौरी, अखिलेश पाल, मोहम्मद सनी, अफगान शेख, अमित यादव, ऊषा पाल, रमेश धनगर, सलीम सैफी, रूम सिंह यादव, डॉ. अबरार अली, हजारी लाल, साजिल मियां, कृष्णा सोनी, जलीशा, आशीष, जावेद, बशरूद्दीन, विजयपाल, आजम, राजेश, योगेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.