Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS कायाकल्प कार्यक्रम के तहत CHC पटियाली में आंतरिक मूल्यांकन, वार्ड से लेकर लेबर रूम तक व्यवस्थाओं का हुआ निरीक्षण

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 13, 2026

KASGANJ NEWS कायाकल्प कार्यक्रम के तहत CHC पटियाली में आंतरिक मूल्यांकन, वार्ड से लेकर लेबर रूम तक व्यवस्थाओं का हुआ निरीक्षण



राहुल गुप्ता, जागरण टुडे,

पटियाली/कासगंज। कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पटियाली में आंतरिक असेसमेंट किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण डॉ. सुनील द्वारा किया गया, जिनके साथ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिवा श्री तिवारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. आकाश पंडित, डॉ. पल्लवी दास (दंत सर्जन), समस्त चिकित्सकगण, स्वास्थ्यकर्मी एवं ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर  हरजीत सिंह मौजूद रहे।


निरीक्षण के दौरान वार्ड, ऑपरेशन थियेटर (ओटी), लेबर रूम, साफ-सफाई की व्यवस्था, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। अस्पताल परिसर की स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, उपकरणों की स्थिति और मरीजों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं की भी जांच की गई।


ओपीडी वार्ड में चिकित्सकों से बातचीत कर यह जानकारी ली गई कि वर्तमान में किस प्रकार के रोगों के मरीज अधिक संख्या में आ रहे हैं तथा उनके उपचार की क्या व्यवस्था की गई है। भर्ती वार्ड में मरीजों के लिए उपलब्ध बेड, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।



निरीक्षण के दौरान मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया। अधिकारियों ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि वे पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, ताकि मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। कायाकल्प कार्यक्रम के तहत अस्पताल को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और मरीज-हितैषी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.