Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS:पटियाली के सेंट के.एम. इंटर कॉलेज में वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित, स्वच्छ पर्यावरण व स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 8, 2026

KASGANJ NEWS:पटियाली के सेंट के.एम. इंटर कॉलेज में वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित, स्वच्छ पर्यावरण व स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

जागरण टुडे,कासगंज(पटियाली)। जिला विज्ञान क्लब कासगंज के तत्वावधान में आज सेंट के.एम. इंटर कॉलेज, पटियाली में विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत “स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति वैज्ञानिक सोच विकसित करना तथा स्वच्छ जीवन शैली के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।


कार्यक्रम के अंतर्गत तीन प्रमुख प्रतियोगिताओं—विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिता एवं स्वस्थ जीवन पर नाट्य प्रतियोगिता—का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडलों, चित्रों एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदूषण रहित वातावरण अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वस्थ जीवन शैली को दैनिक जीवन में उतारने का प्रभावशाली संदेश दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि शुद्ध वायु, स्वच्छ जल और सुरक्षित पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार हैं, इसलिए सभी को स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायिका नादिरा सुल्तान  उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में जिला विज्ञान क्लब कासगंज के जिला समन्वयक डॉ. जयंत कुमार गुप्ता, बेसिक शिक्षा परिषद के एस.आर.जी. जितेन्द्र सिंह, विज्ञान के रिसोर्स पर्सन संजय सिंह तथा विद्यालय के प्रबंधक श्यामकिशोर गौर मौजूद रहे।


अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह हमें जीने के लिए आवश्यक तत्व—हवा, पानी, मिट्टी और भोजन—प्रदान करता है। यदि पर्यावरण प्रदूषित होता है तो उसका सीधा दुष्प्रभाव मानव जीवन और समस्त सृष्टि पर पड़ता है। इसलिए स्वच्छ पर्यावरण का संरक्षण केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व की अनिवार्य शर्त है।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक श्री श्यामकिशोर गौर ने सभी मंचासीन अतिथियों का बैज लगाकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत व सम्मान किया। अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।


कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.