Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर अलर्ट प्रशासन, एसपी सिटी मानुष पारिक ने रामगंगा घाट का किया निरीक्षण

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: January 31, 2026

Bareilly News : माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर अलर्ट प्रशासन, एसपी सिटी मानुष पारिक ने रामगंगा घाट का किया निरीक्षण

जागरण टुडे,बरेली

आगामी माघ पूर्णिमा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं के स्नान को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) मानुष पारिक ने शनिवार को रामगंगा घाट का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने घाट पर की गई तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


एसपी सिटी मानुष पारिक ने श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन के लिए मार्ग चिन्हांकन, बैरिकेडिंग एवं आवश्यक संकेतक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं, वृद्धजनों एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

भीड़ की स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए समय-समय पर लाउडस्पीकर के माध्यम से घोषणाएं कराने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक नगर ने स्पष्ट किया कि माघ पूर्णिमा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.