बरेली जनपद के मीरगंज {चीनी मिल} धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड में सोमवार को 77वाँ गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इकाई प्रमुख सरबजीत सैनी द्वारा सभी विभागाध्यक्षों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर इकाई प्रमुख सरबजीत सैनी ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मिल के समस्त कर्मचारियों, अधिकारियों एवं किसान बंधुओं को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में संविधान की गरिमा, कर्तव्यों एवं अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ सराहा।
गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत आयोजित स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फंक्शनल हेड (गन्ना) एम. आर. खान, गन्ना प्रमुख ओ. पी. वर्मा, कारखाना प्रबंधक अरविंद गंगवार, जय गोपाल चावला (महाप्रबंधक लेखा), महेंद्र अग्रवाल (महाप्रबंधक यांत्रिक), अभिषेक शर्मा (महाप्रबंधक उत्पादन), संजय कुमार सिंह (वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासन) सहित अंग्रेज सिंह, शेषनाथ यादव, रचित गौड़, अनिल गुप्ता, संजय यादव, रतिराम सिंह, जय कुमार, अरविंद सिंह, रविंद्र प्रसाद एवं अभिमन्यु प्रसाद सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।