वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने के उददेश्य से चलाये जा रहे अभियान के तहत मीरगंज कोतवाली पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों को हिरासत में ले लिया जिनके पास से 139 ग्राम चरस एवं इलैक्ट्रोनिक कांटा, एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल को बरामद किया। दोनों तस्करों के खिलाफ बैधानिक कार्यवाही उपरांत उन्हें जेल भेज दिया गया। और बाइक को सीज कर दिया गया।
विगत रात्रि के दौरान मीरगंज कोतवाली में तैनात कस्बा चौकी इंचार्ज पंकज कुमार एवं उपनिरीक्षक अरूण कुमार, कांस्टेवल अनुज मलिक, एवं अंकुर सिरोही के साथ ठिरिया गांव की मोड़ पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना पर पुलिस टीम ने बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को को रोक कर पूछताछ की। पुलिस टीम ने दोनों के पास से 139 ग्राम तस्करी हेतु ले जाई जा रही चरस के अलावा एक इलैक्ट्रिनिक कांटा बरामद किया।
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने नाम व पता छबि राम पुत्र छेदा लाल व भूरे सिंह पुत्र फूल सिंह दोनों निवासी ग्राम मोहर सिंह गौंटिया, थाना सिरौली जिला बरेली का रहने वाला बताया। और तस्करों ने चरस विक्रय हेतु ले जाया जाना स्वीकार किया।
मीरगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि हिरासत में लिए गये थाना सिरौली क्षेत्र के दोनों मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध बैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया और वाइक को सीज कर दिया गया।