बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अवन्तिका पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर तेज रफ़्तार ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई !
जानकारी के अनुसार हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल संख्या UP 25 EJ 0227 को रामपुर की ओर जा रहे ट्रक संख्या NL 01 AB 1222 ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठी कौशल्या पत्नी सुंदरलाल (उम्र करीब 50 वर्ष), निवासी मोहल्ला ब्रहमान, कस्बा व थाना शेरगढ़ सड़क पर गिर गईं और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। महिला कौशल्या अपने पति सुन्दर लाल के साथ ग्राम सिंगरा (थाना मिलक, जनपद रामपुर) अपनी बहन की मौत की सुचना पर दहासंस्कार करने हेतु बाइक से जा रही थी ! मोटरसाइकिल मृतका का भांजा राम सिंह पुत्र राजाराम (उम्र करीब 40 वर्ष) चला रहा था, जो इस हादसे में बाल-बाल बच गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक व उसके चालक को हिरासत में ले लिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।