राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज, बरेली में भारत सरकार द्वारा संचालित यातायात सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।
सड़क सुरक्षा एवं राहवीर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आपात स्थिति में घायलों की सहायता के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. मोहम्मद आतिफ खान (सड़क सुरक्षा) द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने राहवीर योजना की उपयोगिता बताते हुए कहा कि दुर्घटना के समय पीड़ित की सहायता करने वाला व्यक्ति समाज का सच्चा नायक होता है।
कार्यक्रम में प्रो. विजय बहादुर बिष्ट, डॉ. पारुल जैन (प्रभारी, एनसीसी), डॉ. शिव प्रताप सिंह (प्रभारी, रोवर एवं रेंजर्स), वीरेंद्र शर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनमानस में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित यातायात संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा।