Tuesday, March 31, 2026

Bareilly news : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली पहुंचकर दिवंग्गत विधायक श्याम विहारी लाल को पुष्प अर्पित कर दी भावभीन श्रद्धांजलि

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: January 3, 2026

Bareilly news : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली पहुंचकर दिवंग्गत विधायक श्याम विहारी लाल को पुष्प अर्पित कर दी भावभीन श्रद्धांजलि

 सीएम ने दुःख की घड़ी में परिजनों से मुलाकात कर  बंधाया ढांढस, फरीदपुर क्षेत्र एवं भाजपा संगठन की अपूर्णनीय क्षति बताया 

जागरण टुडे, बरेली।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक प्रोफेसर डॉ0 श्याम विहारी लाल के असमयिक निधन पर उनके बरेली शक्तिनगर कॉलौनी स्थित आवास पर सुबह के समय पहुंचे। वहां पहुंचकर सीएम ने दिवंग्गत विधायक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की।और शोक संबेदना व्यक्त की ! मुख्यमंत्री तकरीबन 10.43 बजे पहुंचे थे।


इसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने दिवंग्गत विधायक प्रोफेसर श्याम विहारी लाल के शोकाकुल परिजनों पत्नी, पुत्र और पुत्रियों से कुछ समय मुलाकात कर उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।  इस दौरान सीएम ने श्याम विहारी लाल के निधन से परिवार एवं फरीदपुर क्षेत्र और भाजपा संगठन के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया।                                                                                               


दिवंगत विधायक का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर फरीदपुर के स्टेशन रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। अंत्येष्टि कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई मंत्रीए जनप्रतिनिधिए भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।  

फरीदपुर विधानसभा से दूसरी बार के भाजपा विधायक डॉण् श्याम बिहारीलाल का शुक्रवार दोपहर सर्किट हाउस में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह की ओर से प्रस्तावित विकास कार्य एवं कानून व्यवस्था के संबंध में बुलायी गई बैठक में शामिल होने सर्किट हाउस पहुंचे थे। वहां बैठक संपन्न होने के बाद उन्होंने सबके साथ भोजन किया। इसी दौरान उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई। तत्काल उन्हें पीलीभीत रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां वेंटीलेटर पर रखकर डॉक्टरों ने उन्हें सीपीआर दीए लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बृहस्पतिवार को अपना 60 वां जन्मदिन मनाया था।


No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.