पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर कैंट विधानसभा क्षेत्र का अटल स्मृति सम्मेलन मंगलवार को स्मार्ट सिटी के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। युवाओं को अटल बिहारी बाजपेई के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए।
सांसद छत्रपाल गंगवार ने अटल जी की राजनीतिक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका संगठन से सत्ता तक का सफर केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि विचार, संघर्ष और संगठन की प्राथमिकता को दर्शाता है। उन्होंने अटल जी के विभिन्न कार्यों और उनके सटीक नेतृत्व के उदाहरण प्रस्तुत किए, जिससे देशवासियों के लिए मार्गदर्शन प्राप्त होता है।
विशिष्ट अतिथि रवि रस्तोगी ने अटल जी को उस पीढ़ी का प्रतिनिधि बताया, जिसने सत्ता को लक्ष्य नहीं साधन माना और राजनीतिक यात्रा की नींव संघ की शाखाओं में अनुशासन सीखने से शुरू हुई। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि अटल जी राजनेता से राष्ट्र नेता बने और उनका मार्गदर्शन आज भी हमें प्रेरित करता है। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने अटल जी के जीवन और राजनीतिक उपलब्धियों का विस्तार से वर्णन किया। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेने का संदेश मिला।
कार्यक्रम में श्रुति गंगवार, उमेश कठेरिया, एड. अनिल कुमार, डॉ. सीपीएस चौहान, शिशुपाल सिंह, सौरभ कुमार, श्याम सिंह, जयप्रकाश, दरबारी लाल, केपी सिंह, प्रदीप सिंह, पंकज आनंद, हरि सिंह, प्रहलाद मल्होत्रा, सुरजीत वाल्मीकि, दीपक राठौर, अजय मौर्य, राजकुमार गुप्ता, सोनू कश्यप, विशाल गुप्ता, पुष्पेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।