Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख नाबालिग बेटे ने खोया आपा, डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: December 25, 2025

KASGANJ NEWS मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख नाबालिग बेटे ने खोया आपा, डंडे से पीट-पीटकर की हत्या



जागरण टुडे, कासगंज।

उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव हकीमगंज में एक 14 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद किशोर आपा खो बैठा और डंडे से ताबड़तोड़ वार कर मां की जान ले ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव हकीमगंज निवासी सत्यपाल पंजाब में ईंट-भट्ठे पर चौकीदारी का काम करता है। उसकी पत्नी रेखा देवी (50) गांव में अपने नाबालिग बेटे के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि रेखा देवी का गांव के ही निवासी भूरा नामक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

मंगलवार रात रेखा देवी और भूरा ने घर में साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। इसी दौरान अचानक रेखा का नाबालिग बेटा कमरे में पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह दृश्य देखकर वह गुस्से से आगबबूला हो गया।

किशोर ने पास रखे डंडे से पहले भूरा पर हमला किया, लेकिन भूरा किसी तरह मौके से भाग निकला। इसके बाद नाबालिग ने अपनी मां पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल रेखा देवी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी।

हत्या के बाद किशोर कुछ देर तक मां के पास बैठा रहा, फिर चारपाई पर जाकर सो गया। पूरी रात अत्यधिक रक्तस्राव के कारण रेखा देवी की मौत हो गई। सुबह उठने पर जब किशोर ने मां को मृत पाया तो उसने पुलिस को सूचना दी और हत्या का आरोप मां के प्रेमी भूरा पर लगा दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बताए गए भूरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान भूरा ने पूरी घटना की सच्चाई पुलिस को बता दी। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग बेटे से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

फिलहाल पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैली हुई है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.