अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के वार्षिकोत्सव में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के कई विशिष्टजनों का सम्मान किया। इनमें एडवोकेट अनिल सक्सेना, अधीर सक्सेना, शिवानंद महाराज, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, निर्भय सक्सेना, अभय भटनागर, आलोक प्रधान, सतीश कातिब, सचिन श्याम भारतीय, श्रीमती पूर्णिमा अनिल आदि का सम्मान किया गया।
अपने हक के बारे में जानना कायस्थ समाज के लोग: विपिन जौहरी
रोटरी भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव संयुक्त विपिन जौहरी ने कहा कायस्थ समाज के लोगों को अपने हक के बारे में जानना चाहिए और राष्ट्रीय संगठनों से जुड़ना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष आनंद जौहरी ने कहा कि हमारा समाज बुद्धिजीवी वर्ग से आता है। इसीलिए कायस्थ समाज के लोगों को अधिक जागरूक एवं संगठित रहने की आवश्यकता है। संचालन सुरेंद्र वीनू सिन्हा और श्यामदीप सक्सेना ने किया।
अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने 2026 नवीन कार्यकारिणी सदस्यों के नाम भी घोषित किए। इसमें संरक्षक डॉ अरुण कुमार, वीरेंद्र रायजादा, निदेशक सुधीर महान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर मोहन, उपाध्यक्ष संतोष कुमार सक्सेना, राजेश सक्सेना, विधान रॉय, संतोष सक्सेना महासचिब श्यामदीप सक्सेना, संयुक्त सचिब सुनील कुमार सक्सेना, सचिव अक्षय कुमार बिसारिया, अभिषेक सक्सेना, दीपक चौधरी, कोषाध्यक्ष माया सक्सेना, महिला अध्यक्ष मीरा मोहन, महासचिब मंजू लता, कोषाध्यक्ष रजनी सक्सेना, शालिनी सक्सेना, महानगर महिला अध्यक्ष प्रीती सक्सेना, महानगर अध्यक्ष अतुल कुमार सक्सेना, महा. महासचिब मनोहर लाल जौहरी महा. कोषाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सक्सेना, जिला युवा अध्यक्ष अमित आनन्द, युवा महासचिब श्वेतांक सक्सेना, युवा कोषाध्यक्ष अंश सक्सेना रहे।