जागरण टुडे, सोरों।
तीर्थनगरी सोरों में चल रहे ऐतिहासिक मार्गशीर्ष मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हरि की पैड़ी क्षेत्र से एक पुलिसकर्मी का शराब के नशे में झूमता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी अजय कुमार बताये जा रहे हैं, जो ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में लड़खड़ाते, असंतुलित होकर घूमते और आसपास मौजूद लोगों से अभद्रता करते दिखाई दे रहे हैं।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मी की हरकतों को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया और कुछ ही देर में ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैल गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मेले जैसे भीड़भाड़ वाले आयोजन में सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मी का इस तरह नशे की हालत में होना अत्यंत शर्मनाक और चिंता का विषय है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसकर्मी यात्रियों और श्रद्धालुओं से बदसलूकी कर रहा था, जिससे भक्ति और आस्था से भरे माहौल में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। लोगों का कहना है कि मेले में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में नशे में धुत पुलिसकर्मी किसी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता था।
स्थानीय लोगों और मेले में आए श्रद्धालुओं ने इस पूरे प्रकरण पर नाराजगी जताते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, और किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस विभाग ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर