जनपद बरेली के नेशनल हाइवे वे के समीप फतेहगंज पश्चिमी रबड़ फैक्ट्री कॉलौनी के पास झाड़ियों में 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके उपरांत शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी भिजवा दिया गया।
फतेहगंज पश्चिमी थाना के प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रही है। स्थानीय होटल संचालकों ने भी बताया कि वह कई दिनों से होटलों के आसपास घूमकर भीख में भोजन मांग कर खाती हुई देखी गई। मौके से भोजन का डिब्बा और पानी की बोतल भी बरामद हुई है।
पुलिस के मुताबिक, शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। महिला के मुंह में चीटियां पनप गई थीं। हांलाकि शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाये गये हैं। फील्ड यूनिट टीम ने भी घटना स्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की।
म्हिला लाल रंग का स्वेटर और सफेद चारखाना सलवार-कुर्ता पहने हुए थी। पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जावेगी।