जनपद बरेली के मीरगंज क़स्बा में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तापल्ता वाली गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन के लिए एनीमिया प्रबंधन कॉर्नर का शुभारंभ हो गया । कॉर्नर में 7 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन वाली गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज लगाने की व्यवस्था की गई है । जिससे अब ये सुबिधा क्षेत्र की महिलाओं को सरकारी स्तर पर मिलना आरम्भ हो गया है ! जिससे क्षेत्र वासियों काफी लाभ होगा !
जनपद बरेली के मीरगंज में संचालित कमला देवी, रामाधार गुप्ता मैमोरियल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ वैभव राठौर ने बताया कि चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में स्टाफ नर्स द्वारा आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए जाएंगे, जिससे कि मातृ मृत्यु दर को कम किया जा सकेगा ।
इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियां भी दी जाती है उससे भी एनीमिया प्रबंधन में सहयोग मिलेगा । कॉर्नर के प्रबंधन में स्टाफ नर्स मीनू जैकब , साक्षी सिंह आदि स्टाफ उपस्थित रहा ।