Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : गोरा और कैलाश गिरी बाबा रामगंगा घाट पर उमड़ा सनातनी आस्था का जन सैलाव

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 5, 2025

Bareilly News : गोरा और कैलाश गिरी बाबा रामगंगा घाट पर उमड़ा सनातनी आस्था का जन सैलाव

श्रद्धालुओं ने गंगा मेंं आस्था की लगाई डुबकी, पूजा पाठ कर की गंगा आरती, चढ़ाया प्रसाद 

जागरण टुडे, मीरगंज (बरेली)।

सनातन आस्था के महा पर्व देव दीवाली यानि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को मीरगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गोरा लोकनाथपुर एवं कैलाश गिरी बाबा मढ़ी रामगंगा घाट पर धर्म, भक्ति और पवित्रता का अदभुत संगम दिखाई दिया। भोर सवेरे से ही श्रद्धालुओं का हुजूम गंगा की ओर बढ़ता चला गया और देखते ही देखते कई हजार भक्त आस्था में डूबते नजर आए।

पवित्र डुबकी और भव्य गंगा आरती-

श्रद्धालुआें ने रामगंगा में डुबकी लगाकर गंगा मइया के जयकारों संग दीपदान किया। रामगंगा किनारे बैठे भक्तों ने पूजा अर्चना, हवन यज्ञ, तथा गंगा आरती सम्पन्न कराई। गंगा घाट के मध्य ही बच्चों के मुंडन संस्कार, पितरों के लिए भगत संस्कार लगातार चलते रहे। जिसमें पूरा माहौल धर्ममय और रूहानी बना रहा। 

सुरक्षा और व्यवस्थाओं में प्रशासन सतर्क-

मेलों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए मीरगंज कोतवाली के प्रभारी प्रयागराज सिंह पुलिस बल के साथ रास्तों एवं मेला में भ्रमण कर कड़ी निगरानी रखे रहे। और मेला में तैनात पुलिस कर्मी भी चलते फिरते पूरी नजर गढ़ाये दिखे। वहीं तहसील प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी पूरी मुस्तैदी के साथ जुटी दिखीं। घाट पर चिकित्सा और कंट्रौल रूम की व्यवस्था से किसी भी श्रद्धालु को कोई भी परेशानी नहीं होने दी गई। 

प्रबंध समिति का सराहनीय योगदान- 

गोरालोकनाथ पुर रामगंगा घाट पर लगे मेला को सफल बनाने में प्रमुख रूप से मेला मेला अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान बाबूराम कश्यप, प्रमोद कुमार शर्मा, नन्हें शर्मा, लेखराज कुमार, गजेंद्र कश्यप, रोहित कुमार, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह, समेत समिति से जुड़े तमाम लोग जिम्मेदारी के साथ जुटे रहे। 


No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.