प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना मीरगंज जनपद बरेली में एक विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी मीरगंज एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा संत मंगलपुरी इंटर कॉलेज मीरगंज की कक्षा 11 की छात्रा मनु गुप्ता पुत्री सोनू गुप्ता निवासी मोहल्ला अफसरयान, मीरगंज को एक दिन का कार्यवाहक थाना प्रभारी बनाया गया।
कार्यवाहक थाना प्रभारी के रूप में मनु गुप्ता ने पूरे आत्म विश्वास के साथ कार्यभार संभाला। भ्रमण के दौरान उन्होंने जनसुनबाई की, आम जनता की समस्याएं सुनीं। और उनके निस्तारण के संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने थाना प्रभारी कार्यालय, महिला सुरक्षा केंद्र, सीसीटीएनएस कार्यालय, डाक कक्ष, हवालात और मेस का निरीक्षण किया।
इस दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष मनु गुप्ता ने आमजन से संबाद स्थापित कर महिला सुरक्षा सम्मान, स्वाबलंबन और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं महिला सुरक्षा हेतु हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में मनु गुप्ता ने थाना पुलिस के साथ फुट पेट्रोलिंग भी की और मिशन शक्ति के उददेश्यों- सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को साकार करने का संदेश भी दिया।
अंत में मीरगंज कोतवाली प्रभारी प्रयागराज सिंह ने छात्रा मनु गुप्ता को प्रोत्साहन बतौर आशीर्वाद दिया और सीओ मीरगंज अजय कुमार ने मनु को गुलदस्ता भेंट कर उसके कार्य की सराहना करते हुए इसी तरह से आगे भी जागरूक बने रहने हेतु कहा।