Friday, January 30, 2026

Bareilly News: प्रियंका गांधी से मिले कांग्रेस प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, बरेली के हालात पर हुई चर्चा

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 10, 2025

Bareilly News: प्रियंका गांधी से मिले कांग्रेस प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, बरेली के हालात पर हुई चर्चा

बरेली। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं आंवला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ओमवीर यादव ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बरेली की राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

ओमवीर यादव ने प्रियंका गांधी को बरेली जनपद की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, जनता की अपेक्षाओं और क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पार्टी नेतृत्व से विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी ने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी गठबंधन का संकेत दिया और बरेली की सीटों पर विशेष ध्यान देने का आश्वासन दिया। प्रियंका गांधी ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पूरे उत्तर प्रदेश में मजबूत रणनीति और जनसमर्थन के बल पर चुनावी मैदान में उतरेगी।

प्रियंका गांधी ने ओमवीर यादव की संगठनात्मक सक्रियता एवं क्षेत्र में उनके कार्यों की सराहना की, और कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य जनता के मुद्दों को लेकर एक सशक्त विकल्प प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनसमस्याओं को प्राथमिकता दें और जनता के बीच सक्रिय रहकर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करें।

ओमवीर यादव ने बताया कि प्रियंका गांधी का नेतृत्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है, और यूपी में आने वाले चुनावों में कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ उतरेगी। इस मुलाकात को बरेली कांग्रेस की राजनीतिक दिशा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.