Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News: फरीदपुर में टीला ढहने से दो बहनें मिट्टी के नीचे दबीं, एक की मौत

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 8, 2025

Bareilly News: फरीदपुर में टीला ढहने से दो बहनें मिट्टी के नीचे दबीं, एक की मौत

जागरण टुडे, फरीदपुर (बरेली)

घर की लिपाई के लिए पीला मिट्टी लेने गईं दो सगी बहनों पर मिट्टी का टीला अचानक ढह गया। इस हादसे में 10 वर्षीय प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन 15 वर्षीय शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं।

जनपद बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सब्दलपुर जेड़ निवासी महिपाल के घर में दिवाली की तैयारी चल रही थी। बुधवार सुबह उनकी दो बेटियां प्रियंका और शिवानी घर की लिपाई के लिए टीले से पीली मिट्टी लेने गई थीं। जहां मिट्टी खोदने के दौरान टीला ढहने से दोनों बहनें नीचे दब गईं। उधर, काफी देर तक दोनों के घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने टीले के पास जाकर देखा तो दोनों बच्चियां मिट्टी के नीचे दबी हुई थीं। 

उनके शोर मचाने पर खेतों से गुजर रहे ग्रामीणों दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर आनन-फानन में दोनों बच्चियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक प्रियंका की मौत चुकी थी। इस बीच हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर जा पहुंची। घायल शिवानी को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती करा दिया गया।

इस बीच थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची,। मगर परिजनों ने प्रियंका का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्रियंका का शव दफना दिया गया। घटना के बाद महिपाल के घर में कोहराम मचा है। जहां दीपावली की सजावट की जगह अब चीख-पुकार और आंसू हैं।

यह भी पढ़िए: पति के साथ करवाचौध की खरीदारी करने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, मातम में बदलीं खुशियां

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.