Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News:राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित हिरदेश चंद्र माथुर का बरेली में भव्य स्वागत, छात्रों ने किया गुरु वंदन

लेखक: | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 28, 2025

Bareilly News:राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित हिरदेश चंद्र माथुर का बरेली में भव्य स्वागत, छात्रों ने किया गुरु वंदन

जागरण टुडे,बरेली

विकास श्रीवास्तव
बरेली – जनपद बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी शिक्षक हिरदेश चंद्र माथुर को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में बरेली स्थित सर्वोदय नगर की लाइब्रेरी में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व नेशन डेवलपमेंट यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव और सचिव सौरभ कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन योगेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता एडवोकेट धर्मवीर सिंह ने की।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हिरदेश चंद्र माथुर का बुके, शॉल और फूल मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। संस्था की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके शैक्षिक योगदान के लिए आभार प्रकट किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने गुरुजी को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उनके प्रेरणादायक शिक्षकीय सफर के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

एडवोकेट धर्मवीर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा, "शिक्षक समाज का असली मार्गदर्शक होता है, जो आने वाली पीढ़ियों को दिशा दिखाता है। उनका योगदान सदा अविस्मरणीय रहता है।" उन्होंने छात्रों को आह्वान किया कि वे अपने शिक्षकों का सम्मान करें और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश का नाम रोशन करें।

हिरदेश चंद्र माथुर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, "शिक्षक समाज का दीपक होता है, जो अपने ज्ञान से अज्ञान के अंधकार को मिटाता है। विद्यार्थी जीवन की कठिन राहों को आसान बनाना ही शिक्षक का सबसे बड़ा कर्तव्य है।" उन्होंने यह भी कहा कि हर सफल व्यक्ति के पीछे किसी न किसी गुरु का हाथ होता है, और शिक्षकों की भूमिका सिर्फ पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें दिशा देना उनकी असली जिम्मेदारी होती है।

समारोह में राहुल श्रीवास्तव की आयोजन में अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में दीपक श्रीवास्तव, सोमवीर श्रीवास्तव, सतीश सागर, अनंत प्रकाश, ब्रजेश यादव, अखिलेश कुमार, राजीव श्रीवास्तव, मांडवी, शालिनी, प्रिंस, धनंजय, रवेंद्र कुमार यादव समेत शहर के कई गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शिक्षा प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.