उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह नें राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियन शिप (बालक वर्ग) के संदर्भ में प्रकाशित खेल स्मारिका का विमोचन किया। यह विमोचन कार्यक्रम बरेली में आयोजित किया गया। जिसमें खेल जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इस मौके पर यूपी ओलंपिक संघ के महासचिव और यश भारती सम्मानित डॉ0आनंदेश्वर पांडे एवं संघ के संयुक्त सचिव डॉ0 हनुमान प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
बता दें कि यह चैंपियनशिप 20 से 24 अप्रैल तक अंबेडकर नगर जनपद में आयोजित की गई थी। आयोजन के अध्यक्ष के रूप में उस समय के जिलाधिकारी अविनाश सिंह (वर्तमान में बरेली जिलाधिकारी) ने प्रतियोगिता का सफल संचालन किया था। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस आयोजन की सफलता और स्मृति स्वरूप एक विस्तृत खेल स्मारिका प्रकाशित की गई है। जिसमें प्रतियोगिता के हर पहलू को समाहित किया गया है। इसका विमोचन स्वयं कार्यक्रम के सूत्रधार अविनाश सिंह जिलाधिकारी बरेली द्वारा किया गया।
क्या बोले अधिकारी -
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने विमोचन के अवसर पर कहा : कि इस स्मारिका का खेल जगत में विशेष महत्व है। इससे भविष्य की प्रतियोगिताओं को बेहतर ढंग से आयोजित करने में बेहतर मार्ग दर्शन मिल सकेगा। हम आगे भी ऐसे आयोजन कराते रहेंगे।
डॉ0 आनंदेश्वर पांडे ने कहा -
खेल सर्वांगीण विकास का माध्यम है। जिलाधिकारी का खेलों के प्रति समर्पण सराहनीय है और इससे निश्चित ही जनपद के खिलाड़ियों को नई उचाईयां मिलेंगीं।
डॉ0 हनुमान प्रताप सिंह ने कहा -
हमने इस स्मारिका में खेल से जुड़े सभी महत्व पूर्ण पहलुओं को शामिल करने की कोशिस की है। विमोचन के पश्चात इसे खिलाड़ियों व संबंधित संस्थाओं को वितरित किया जायेगा। इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आशीष गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।