Friday, January 30, 2026

Mathura-News: 20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 14, 2025

Mathura-News: 20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

जागरण टुडे,  मथुरा

जनपद मथुरा के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिव गौरा गौ सेवा ट्रस्ट मथुरा के नाम से फर्जी खाता खोलकर करीब ₹20 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम गौतम उपाध्याय (28 वर्ष) निवासी लक्ष्मीपुरम कालोनी, थाना हाइवे मथुरा और बलदेव (32 वर्ष) निवासी ग्राम नगला बैर, थाना बलदेव, मथुरा बताए गए हैं। दोनों को 13 सितंबर 2025 की रात बरेली एक्सप्रेस-वे से गिरफ्तार किया गया।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने शिव गौरा गौ सेवा ट्रस्ट के नाम से भारतीय स्टेट बैंक मथुरा में फर्जी करंट अकाउंट खोला। खाते में कुछ ही दिनों में करीब ₹20 करोड़ का लेन-देन हुआ, जिस पर बैंक ने संदेह जताते हुए ट्रांजैक्शन पर रोक लगा दी। जांच में सामने आया कि इस खाते से जुड़े लगभग 100 साइबर फ्रॉड की शिकायतें एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज थीं। आरोपियां के पास एक मोबाइल और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार पंवार, उत्तम सिंह भड़ाना समेत साइबर क्राइम थाना मथुरा की पूरी टीम शामिल रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर क्राइम मथुरा में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.