Friday, January 30, 2026

Bareilly: IGRS शिकायतों पर ADG का बड़ा ऐक्शन: मिथ्या रिपोर्ट देने वाले अफसरों पर गिरेगी गाज

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 1, 2025

Bareilly: IGRS शिकायतों पर ADG का बड़ा ऐक्शन: मिथ्या रिपोर्ट देने वाले अफसरों पर गिरेगी गाज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए निर्देशों के क्रम में जनशिकायत निवारण प्रणाली (IGRS)पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, सम्यक, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन रमित शर्मा ने जोनल कार्यालय बरेली स्थित सभागार में बरेली परिक्षेत्र, मुरादाबाद परिक्षेत्र एवं जोन के समस्त जनपदों के IGRSप्रभारियों एवं उनके सहकर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में एडीजी ने IGRS पर प्राप्त शिकायतों के समुचित समाधान के लिये विभिन्न स्तरों पर आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों और उनके सम्भावित समाधानों पर चर्चा की। IGRS शाखा में कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों  के द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों के लिये प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन ने निर्देश दिये कि जनपद के थानों में नियुक्त निरीक्षक और उप निरीक्षक (IGRS)पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समानुपातिक रुप से आवंटन करें। शिकायतकर्ता की सन्तुष्टि और उसका फीडबैक ही अधिकारियों के कार्य के प्रदर्शन का वास्तविक पैमाना होगा। जांचकर्ता अधिकारी के द्वारा प्रार्थना पत्र का यथोचित निराकरण संवेदनशीलता के साथ कराया जाये।

एडीजी ने IGRS पोर्टल, पीजी पोर्टल, मुख्यमंत्री सन्दर्भ और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सन्दर्भ पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की। रेंज और जनपद स्तर पर भी  नियमित रूप से गहन समीक्षा करने के निर्देश दिए। जन शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले या मिथ्या/भ्रामक रिपोर्ट लगाने वाले जांचकर्ता अधिकारी का दोष निर्धारित करते हुए दोषी अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाये।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.