Tuesday, March 31, 2026

आतंकियों की मंशा भाईचारा तोड़ने की, उनके मंसूबे सफल न होने दें : अक्षय मैसी

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 29, 2025

आतंकियों की मंशा भाईचारा तोड़ने की, उनके मंसूबे सफल न होने दें : अक्षय मैसी

समाजवादी पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं ईसाई समाज के नेता अक्षय मैसी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना पर शोक संवेदनाएं जाहिए करते हुए कहा कि पाकिस्तान पोषित आतंकवादी भारत की सर्व संभाव और हिंदू मुस्लिम एकता को तोड़ना चाहते हैं। इसलिए ही उन्होंने धर्म पूछकर हत्या की। उनका मकसद आपसी भाईचारे में दरार डालना था। 


उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पाकिस्तान के झांसे में न आएं। आपसी सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने कहा कि भारत सभी धर्मों का देश है। यहां सभी धर्म के लोग भाईचारे के साथ मिलजुल कर हमेशा से रहते आए हैं, लेकिन जो आतंकी हरकत हमारे भाईचारे को तोड़ने की हुई है, उसकी हम सब घोर निंदा करते हैं और भारत सरकार से मांग करते हैं कि जो हमारे लोग शहीद हुए हैं उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही कहा कि भारत को कमजोर समझने वाले आतंकियों को ऐसी सजा दी जाए कि पूरी दुनिया में नजीर बन जाए।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.