Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : मंदिर जा रहे ग्रामीण पर सांड ने किया हमला, एक महिला भी घायल

लेखक: | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 27, 2024

Bareilly News : मंदिर जा रहे ग्रामीण पर सांड ने किया हमला, एक महिला भी घायल
सिरौली थाने क्षेत्र के गांव मैदुल खुर्द में स्थित मंदिर राम दरबार की स्थापना की गई है। इस पर मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रमों का अयोजन किया जा रहा है। रविवार सुबह गांव के लालसिंह मंदिर पर जा रहे थे। रास्ते में एक सांड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गए।

लालसिंह पर हमला करने से पहले सांड ने गांव की एक महिला पर भी हमला किया था। जिससे वह भी घायल हो गई थी। ग्रामीणों ने सांड को खदेड़कर उन्हें बचाया। लालसिंह के घरवाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं महिला को कस्बे के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आवारा सांड को पड़कर पिंजडे़ में बंद कर दिया। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.