Tuesday, March 31, 2026

शव दफनाते वक्त खुला हत्या का राज, बहू की करतूत सुन हैरत में पड़ गए लोग

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 4, 2024

शव दफनाते वक्त खुला हत्या का राज, बहू की करतूत सुन हैरत में पड़ गए लोग
सैफनी इलाके के बड़ागांव में रहने वाले मुर्शिद खां, पत्नी मरजीना, बच्चों और 72 वर्षीय मां हमशीरन के साथ मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र के चौधरपुर में एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। मुर्शिद वहीं किराये का कमरा लेकर रह रहे थे। सोमवार रात करीब ढाई बजे मरजीना पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने पति को पीटकर कमरे में बंद कर दिया, इसके बाद सास हमशीरन की पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

जब तक दम नहीं तोड़ दिया पीटती रही मरजीना
मरजीना सास हमशीरन को तब तक पीटती रही जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। कमरे में बंद पति दरवाजा पीटता हुआ शोर मचाता रहा लेकिन वह नहीं रुकी। शोर सुनकर करीब एक घंटे बाद पड़ोस में रहने वाले लोग उसके घर पहुंचे तो उन्होंने कुंडी खोलकर मुर्शिद को बाहर निकाला। उन्होंने हमशीरन को देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस को सूचना दिए बगैर शव लेकर पहुंचा पैतृक गांव
मुर्शिद का कहना है कि घटना के बाद वह घबरा गया। लोगों ने भी उसे शव घर ले जाने की सलाह दी। इस पर वह मां का शव लेकर पैतृक गांव आ गया। बताया कि पत्नी ने किसी को कुछ बताने पर उसे भी जान से मारने की धमकी दी थी। पत्नी पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुकी है इसलिए वह खामौश रहा।  

नहलाते समय खुला हत्या का राज
मुर्शिद मंगलवार सुबह पैतृक गांव में अपनी मां का शव लेकर पत्नी के साथ पहुंचा। मां की मौत के बारे में उसने किसी को कुछ नहीं बताया। 72 साल से ज्यादा उम्र होने पर रिश्तेदार भी सामान्य मौत मान रहे थे इसलिए किसी को कोई शक नहीं हुआ लेकिन जब शव दफनाने से पहले नहलाने की तैयारी शुरू हुई तो चेहरे और शरीर पर चोट के निशान और खून ने हत्या का राजफाश कर दिया।

मुरादाबाद में ही दर्ज होगी मामले की रिपोर्ट
मामले की सूचना सैफनी थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शव दफनाने के दौरान परिवार के लोगों ने हमशीरन के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान देखे तो सूचना उन्हें दी। घटना मुरादाबाद में हुई है तो इसकी रिपोर्ट भी वहीं दर्ज होगी। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.