दरअसल अंक शास्त्र एक ऐसी विधा है, जिसके अनुसार विपरीत, अनकूल समय और भविष्य में आने वाले परिणामों की गणना की जाती है। इसी क्रम में 26-8-2024 को 888 का संयोग बन रहा है। जैसे कि 26 तारीख के जोड़ से 8, माह से 8 और वर्ष 2024 को जोड़ से 8 उत्पन्न हो रहा है अर्थात तीनों को मिला दें तो यह अंक 888 बन रहा है।
ऐसा ही संयोग इसी माह की 8-8-2024 को भी देखने को मिल चुका है। अतः 2024 में 8 अंक के क्रम को आगे बढ़ाते हुए 8.8.2024 से और घातक 26.8.2024...888=24 है। वैसे 24 की संख्या तो पूर्व में भी विश्व शांति को नष्ट कर चुकी है क्योंकि 24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था और वर्तमान में मध्य पूर्व में एक और केंद्र है।
अंक शास्त्र के अनुसार 8 अंक शनि ग्रह का अंक है। यह कर्मफल दाता और शनि दुख, बीमारी, शोक, दारिद्रय, मृत्यु आदि का कारक भी है। इस कारण आज से इस महीने पूरे विश्व में और अधिक उथल पुथल देखने को मिल सकती है। वहीं शनि के दास्य वृत्ति का कारक होने के चलते छोटे काम करने वाले, परिश्रम करने वाले लेबर क्लास लोग शनि के अंतर्गत आते है। ऐसे में इन लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। - ऐस्ट्रो सुमित विजयवर्गीय