Friday, January 30, 2026

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा, तीन श्रद्धालुओं की मौत

लेखक: Jagran Today | Category: ताजा खबर | Published: July 21, 2024

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा, तीन श्रद्धालुओं की मौत
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम के पैदल रास्ते पर रविवार सुबह भूस्खलन की चपेट में आने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। मरने वालों में महाराष्ट्र के दो श्रद्धालु शामिल हैं। रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे गौरीकुंड से तीन किलोमीटर आगे चीड़वासा के पास हुआ। जहां पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थरों की चपेट में वहां से गुजर रहे श्रद्धालु आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। 
एसडीआरएफ के सूत्रों ने बताया कि मलबे से अब तक तीन श्रद्धालुओं के‌ शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि आठ घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। तलाश अभियान अभी जारी है। ये श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे और सुबह गौरीकुंड से पैदल चले थे। 
मृतकों में एक उत्तराखंड और दो महाराष्ट्र के श्रद्धालु
मृतकों की पहचान महाराष्ट्र के नागपुर निवासी किशोर अरुण पराटे (31), महाराष्ट्र के जालना निवासी सुनील महादेव काले (24) और रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा में रहने वाले अनुराग बिष्ट के रूप में हुई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.