Tuesday, March 31, 2026

12 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी ज्योति वाला बाबा भेजा जेल

लेखक: Jagran Today | Category: राष्ट्रीय | Published: July 20, 2024

12 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी ज्योति वाला बाबा भेजा जेल
कासगंज। महिला से दुष्कर्म के आरोप में 12 साल से फरार चल रहे ज्योति वाले बाबा को अदालत ने जेल भेज दिया है। कासगंज जिले के सोरों के बदरिया मोहल्ले में रहने वाला आरोपी ज्योति वाला बाबा 12 साल बाद शुक्रवार को गुपचुत तरीके आत्मसमर्पण करने विशेष न्यायाधीश की अदालत में पहुंचा। कोर्ट ने बाबा को पांच दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। मुकदमे की अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी।
आरोपी जगदीश गिरी उर्फ ज्योति वाले बाबा के खिलाफ 2012 में एक महिला ने सोरों थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से आरोपी बाबा फरार था। पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद बाबा के खिलाफ विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। अदालत ने आरोपी बाबा के खिलाफ कई वारंट जारी किए लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। शुक्रवार को वह खुद ही कोर्ट पहुंच गया। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.